1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Egg Yolk Side Effects: इन लोगो को भूल कर भी नहीं करना चाहिए अंडे की जर्दी का सेवन

Egg Yolk Side Effects: इन लोगो को भूल कर भी नहीं करना चाहिए अंडे की जर्दी का सेवन

सर्दियों में कई लोग अंडे का सेवन अधिक करने लगते है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगो को अंडे का सेवन करने से कई साइड इफेक्ट हो सकते है। अंडे की जर्दी का सेवन खतरनाक हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन लोगो को अंडे की जर्दी का सेवन करने से बचना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Egg Yolk Side Effects: सर्दियों में कई लोग अंडे का सेवन अधिक करने लगते है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगो को अंडे का सेवन करने से कई साइड इफेक्ट हो सकते है। अंडे की जर्दी का सेवन खतरनाक हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन लोगो को अंडे की जर्दी (Egg Yolk) का सेवन करने से बचना चाहिए।

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक की खबर ने बढ़ाई टेंशन? जानें डॉक्टर ने क्या दी सलाह

अंडे की जर्दी (Egg Yolk)  में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित अध्यन के अनुसार हार्टट डिजीज में इसे नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगो दिल से संबंधित दिक्कतें रहती हैं उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, तो उन्हें अपनी डाइट में अंडे की जर्दी को शामिल करने से बचना चाहिए।

इसका सेवन शरीर में फास्टिंग सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से स्थिती और अधिक खराब हो जाती है। अगर डेली आप पांच से छह अंडा खाती है और पीले भाग (Egg Yolk)  को नहीं निकल रही है, तो आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

इसलिए डाइटिंग कर रहे लोगो को अंडा खाने से पहले इसके पीले भाग को निकाल देना चाहिए। हालंकि कोलेस्ट्रॉल टेस्टोस्टरॉन बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते है, जिससे ऊर्जा शक्ति बढ़ जाती है और मसल्स बिल्डिंग में हेल्प करता है।

साथ ही डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने के लिए अंडे को एक हेल्दी विकल्प माना जाता है। अंडे की ग्लिसमिक इंडेक्स बहुत कम होती है। इसलिए इसे डायबिटीक फूड के तौर पर भी जाना जाता है। शुगर पेसेंट्स में हार्ट फेलियर का खतरा अधिक होता है, वहीं अंडे की जर्दी (Egg Yolk)  में कोलेस्ट्रॉल की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है।

पढ़ें :- Side effects of eating rice at night: कहीं आप भी तो नहीं दिन का बचा बासी चावल रात में खाकर मिटाते हैं अपनी भूख, तो जान लें ये नुकसान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...