1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव आयोग, भाजपा की परछाईं में रहकर अपनी संवैधानिक साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा: खरगे

चुनाव आयोग, भाजपा की परछाईं में रहकर अपनी संवैधानिक साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा: खरगे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी पर एक बार फिर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, हरियाणा, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरा। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष पर छींटाकशी कर, अपने संवैधानिक कर्तव्यों से भागकर, चुनाव आयोग अपनी Institutional Integrity ख़त्म कर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी पर एक बार फिर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, हरियाणा, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरा। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष पर छींटाकशी कर, अपने संवैधानिक कर्तव्यों से भागकर, चुनाव आयोग अपनी Institutional Integrity ख़त्म कर रहा है।

पढ़ें :- मंत्री अगर काम नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं...जल जीवन मिशन के काम पर सवाल उठाते हुए बोले भाजपा विधायक

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव आयोग को अब और कितने प्रमाण चाहिए? वोटर लिस्ट, लोकतंत्र की नींव है। उसे सुदृढ़ और सुरक्षित रखना चुनाव आयोग की ही ज़िम्मेदारी है? विपक्ष पर छींटाकशी कर, अपने संवैधानिक कर्तव्यों से भागकर, चुनाव आयोग अपनी Institutional Integrity ख़त्म कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी, विपक्ष और जनता ने जो वोट चोरी का प्रमाण रखा है, उन तथ्यों से साफ़ है कि चुनाव आयोग, भाजपा की परछाईं में रहकर अपनी संवैधानिक साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। हमारे राष्ट्र निर्माताओं के बनाए गए संविधान को सत्ता लोभी RSS-BJP ख़त्म करना चाहती है। अब हर एक जागरूक नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वो लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सच का साथ दें और इस देश को वोट चोरी से मुक्त कराएँ।

बता दें कि, राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि, महादेवापुरा और आलंद के बाद हमें लगा कि ‘वोट चोरी’ सिर्फ एक जिले या राज्य में नहीं हो रही, ये पूरे देश में हो रही है। इसलिए हमने इसकी जांच शुरू की। हमने हरियाणा पर फोकस किया, क्योंकि सारे एक्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा जीत दिखा रहे थे। सभी का कहना था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल में आगे चल रही थी, लेकिन नतीजा बिल्कुल दूसरा आया।

ऐसा पहली बार हुआ कि पोस्टल बैलेट के नतीजे और चुनाव के नतीजे अलग थे। हमें पता चला कि ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ चल रही है। सारे पोल बता रहे थे कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए कहते हैं कि चुनाव BJP ही जीतेगी। हमारे पास ‘व्यवस्था’ है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव करीब 22 हजार वोट से हारी थी। वहीं, कांग्रेस और BJP के बीच कुल 1.18 लाख वोटों का अंतर रहा।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने खोला राज, कैसे बनाई गई उनकी भाजपा समर्थक नेता की छवि

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...