1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ECIL Recruitment 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

ECIL Recruitment 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

ECIL Vacancy 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर 60 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट ecil.co.in पर जाएं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

ECIL Recruitment 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए अभ्यर्थी फौरन आवेदन कर सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर 60 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट ecil.co.in पर जाएं.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के इस अभियान के जरिए ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, ट्रेनी ऑफिसर और टेक्नीशियन के कुल 67 पद भरे जाएंगे.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिक/एसएससी/आईटीआई प्रमाणपत्र, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से चार्टर्ड एकाउंटेंट या कॉस्ट एकाउंटेंट होना चाहिए.

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को उम्र 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.न पद पर चयनित उम्मीदवारों को 20,480 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.

कैंडिडेट्स का चयन दो चरणों के​ आधार पर होगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. जबकि दूसरे में साक्षात्कार/ट्रेड टेस्ट आयोजित होगा.इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस जल्द खत्म हो जाएगी. अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अप्रैल 2024 तय की गई है.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...