एआई फर्म XAI के फाउंडर और मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने आधिकारिक तौर पर टेराफैब लॉन्च कर दिया है। यह मस्क का एक महत्वाकांक्षी चिप प्रोजेक्ट है जिसका लक्ष्य एआई, रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस वेईकल्स और स्पेस-बेस्ड कंप्यूटिंग के लिए एडवांस्ड चिप (Advanced Chip) बनाना है।
Elon Musk Terra fab : एआई फर्म XAI के फाउंडर और मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने आधिकारिक तौर पर टेराफैब लॉन्च कर दिया है। यह मस्क का एक महत्वाकांक्षी चिप प्रोजेक्ट है जिसका लक्ष्य एआई, रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस वेईकल्स और स्पेस-बेस्ड कंप्यूटिंग के लिए एडवांस्ड चिप (Advanced Chip) बनाना है। टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI को एक साथ लाने वाले इस विशाल उद्यम का एकमात्र लक्ष्य है: एक आकाशगंगा सभ्यता का निर्माण करना ताकि मनुष्य एक तरह से अमर हो सकें, उनकी यादें और विचार संरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए जा सकें।
$2500 करोड़ यानी ₹2.35 लाख करोड़ के इस प्रोजेक्ट का ऐलान 21 मार्च को हुआ और इसकी फैसिलिटी अमेरिका के टेक्सस के ऑस्टिन के पास होगी। इसे टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) मिलकर चलाएंगे। ये दोनों भी ट्रंप की ही कंपनी हैं। टेराफैब को सालाना एक टेरावाट कंप्यूटिंग पावर ( terawatts of computing power) पैदा करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है जोकि एक लाख वाट्स के बराबर है। यह अमेरिका की तुल इलेक्ट्रिसिटी जेनेरेशन कैपेसिटी (Weight Electricity Generation Capacity )से हल्का ही कम है।
मस्क ने टेक्सास के ऑस्टिन शहर के सीहोलम पावर प्लांट (Seaholm Power Plant ) में आयोजित एक लाइव कार्यक्रम के दौरान टेराफैब परियोजना का अनावरण किया। लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, मस्क ने इस परियोजना को एक ऐसी कंप्यूटिंग अवसंरचना के निर्माण का प्रयास बताया जो उनके अनुसार “बहु-ग्रहीय” और अंततः “आकाशगंगा सभ्यता” (“Galaxy Civilization” ) के लिए आवश्यक होगी।
टेराफेब एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फैब के रूप में शुरू होगी, जो चिप्स को पूरी तरह से अपने यहां ही डिजाइन करके बनाने, टेस्टिंग और सुधार करने में सक्षम होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह कटिंग-ऐज 2 नैनोमीटर चिप्स बना सकेगा और आने वाले समय में यह धरती पर 100–200 गीगावॉट कंप्यूटिंग क्षमता वाले चिप्स और अंतरिक्ष में एक टेरावॉट तक अपनी क्षमता बढ़ा सकेगी। टेराफैब फैसिलिटी में दो प्रकार के चिप्स बनाए जाएंगे- एक तो टेस्ला की गाड़ियों, रोबोटैक्सी और ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट (Optimus Humanoid Robot )के लिए तो दूसरा स्पेसएक्स और एक्सएआई के लिए हाई-परफॉरमेंस वाले चिप्स।