1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. एलन मस्क मंगल ग्रह नहीं चांद पर बसाएंगे अपना शहर, इस वजह से बदला प्लान और डेडलाइन भी की तय

एलन मस्क मंगल ग्रह नहीं चांद पर बसाएंगे अपना शहर, इस वजह से बदला प्लान और डेडलाइन भी की तय

Elon Musk's plan to build a city on the Moon : दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस में से एक एलन मस्क ने चंद्रमा पर एक इंसानी शहर बसाने का फैसला किया है। पहले उन्होंने मंगल ग्रह पर इस योजना को शुरू करने की बात कही थी, लेकिन मंगल ग्रह से जुड़ी कई कठिनाइयों को देखते हुए मस्क ने अपना मन बदल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रमा पर एक आत्मनिर्भर शहर स्थापित करने की डेडलाइन भी तय कर दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Elon Musk’s plan to build a city on the Moon : दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस में से एक एलन मस्क ने चंद्रमा पर एक इंसानी शहर बसाने का फैसला किया है। पहले उन्होंने मंगल ग्रह पर इस योजना को शुरू करने की बात कही थी, लेकिन मंगल ग्रह से जुड़ी कई कठिनाइयों को देखते हुए मस्क ने अपना मन बदल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रमा पर एक आत्मनिर्भर शहर स्थापित करने की डेडलाइन भी तय कर दी है।

पढ़ें :- ट्रंप ने कहा- भारत अब ईरान से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जो लोग नहीं जानते, SpaceX ने पहले ही चांद पर खुद से बढ़ने वाला शहर बनाने पर फोकस कर लिया है, क्योंकि हम इसे 10 साल से भी कम समय में हासिल कर सकते हैं, जबकि मंगल ग्रह पर इसमें 20 साल से ज़्यादा लगेंगे। SpaceX का मिशन वही है: इंसानी चेतना और जीवन को, जैसा कि हम जानते हैं, तारों तक फैलाना।”

मस्क ने आगे कहा, “मंगल ग्रह पर यात्रा तभी संभव है जब हर 26 महीने में ग्रह एक लाइन में आते हैं (छह महीने का यात्रा का समय), जबकि हम हर 10 दिन में चांद के लिए लॉन्च कर सकते हैं (2 दिन का यात्रा का समय)। इसका मतलब है कि हम मंगल ग्रह के शहर की तुलना में चांद पर शहर बनाने का काम बहुत तेज़ी से कर सकते हैं। इसके अलावा, SpaceX मंगल ग्रह पर भी शहर बनाने की कोशिश करेगा और लगभग 5 से 7 सालों में ऐसा करना शुरू कर देगा, लेकिन सबसे बड़ी प्राथमिकता सभ्यता के भविष्य को सुरक्षित करना है और चांद पर यह काम तेज़ी से हो सकता है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...