1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. एलन मस्क के 13वें बच्चे पर एक्साइटेड ट्रांसजेंडर बेटी, बोली- मुझे सौतेले भाई-बहनों की गिनती…

एलन मस्क के 13वें बच्चे पर एक्साइटेड ट्रांसजेंडर बेटी, बोली- मुझे सौतेले भाई-बहनों की गिनती…

Elon Musk's transgender daughter excited about his 13th child, says- I count my step-brothers and sisters...

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका की जानी मानी लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर (Ashley St. Claire) ने हाल ही में यह कहकर हड़ंकप मचा दिया कि वे अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) के 13वें बच्चे की मां हैं। उनके दावे पर अरबपति कारोबारी ने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। मस्क को लेकर हालिया खुलासे पर उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह छठी बार है। जब उन्हें अपने भाई-बहनों के जन्म लेने की सूचनाएं ऑनलाइन मिली हैं। असली नंबर तो उसे भी नहीं पता।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा

विवियन अपने पिता एलन मस्क (Elon Musk)  से अलग रहती हैं। कुछ साल पहले वह दुनिया के सामने ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आई थीं। उन्होंने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस खबर पर हास्यपूर्ण प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वाह, अगर मुझे हर बार Reddit पर अपने सौतेले भाई-बहनों के बारे में पता चलता और उसके लिए मुझे एक-एक निकेल मिलता, तो मेरे पास दो निकेल होते… जो ज्यादा नहीं है, लेकिन यह अजीब है कि ऐसा दो बार हुआ, है ना?

बाद में, उन्होंने Threads पर भी इसी प्रतिक्रिया को साझा किया, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़ गई। अगर मुझे हर बार ऑनलाइन एक नया सौतेला भाई-बहन मिलने पर एक निकेल मिलता, तो मेरे पास कुछ निकेल होते—जो ज्यादा नहीं है, लेकिन यह अजीब है कि ऐसा छह बार हुआ। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके कितने भाई-बहन हैं। “मुझे नहीं पता कि मेरे कितने भाई-बहन हैं।

विवियन विल्सन का जन्म 2002 में एलन मस्क (Elon Musk)  और उनकी पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन के घर हुआ था। जन्म के समय वह पुरुष थीं, लेकिन 2022 में उन्होंने आधिकारिक रूप से ट्रांसजेंडर होकर अपना नाम बदल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी रूप में अपने जैविक पिता से संबंध नहीं रहना चाहतीं। हालांकि, एलन मस्क (Elon Musk)  ने हमेशा विवियन को अपने बेटे के रूप में ही संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि विवियन “जागरूक मानसिकता वायरस” (woke mind virus) का शिकार हो गई हैं। उन्हें लिंग परिवर्तन सर्जरी के लिए गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा मर चुका है।

एलन मस्क के बच्चे

पढ़ें :- जयपुर में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने मारे थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk)  के तीन महिलाओं उनकी पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन, कनाडाई गायिका ग्राइम्स और Neuralink की कार्यकारी अधिकारी शिवोन ज़िलिस से 12 बच्चे हैं। एलन मस्क (Elon Musk)  अक्सर कहते रहे हैं कि दुनिया जनसंख्या संकट का सामना कर रही है और ज्यादा बुद्धिमान लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था, कि अगर लोग अधिक बच्चे पैदा नहीं करते हैं, तो सभ्यता बर्बाद हो जाएगी। यह मेरी गारंटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...