1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम को भेजा ईमेल: भाजपा नेता ने नौतनवा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बढ़ते अपराध पर नाराज़गी

सीएम को भेजा ईमेल: भाजपा नेता ने नौतनवा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बढ़ते अपराध पर नाराज़गी

सीएम को भेजा ईमेल: भाजपा नेता ने नौतनवा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बढ़ते अपराध पर नाराज़गी

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा नगर में बढ़ते अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल ने गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक लिखित शिकायती पत्र ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिले के पुलिस कप्तान को भेजते हुए नौतनवा थाने पर तैनात एक दरोगा और एक सिपाही पर संगीन आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- ताज होटल के बगल में निर्माणधीन इमारत में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगें में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग

शिकायत में बताया गया है कि पिछले छह महीनों में चोरी, छिनैती और बाइक चोरी की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। घरों-दुकानों के साथ-साथ सड़कों पर भी अपराध का ग्राफ बढ़ा है। दिनदहाड़े महिलाओं से चेन स्नेचिंग और दर्जनों बाइक चोरी जैसी वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

पीड़ितों का कहना है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं कर रही। कई लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें थानों-चौकियों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई मामलों में एफआईआर दर्ज कराना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि पहले दर्ज मामलों का खुलासा न के बराबर है।

स्थानीय निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि सीमावर्ती इलाकों में कुछ पुलिसकर्मी बाइक पर घूमकर लोगों को बेवजह रोकते हैं और कथित वसूली करते हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि कार्रवाई की धमकी देकर या मामला ‘मैनेज’ करने की बात कहकर शिकायतों को दबाया जाता है।

सबसे गंभीर आरोप उस सिपाही पर लगाया गया है जिसका स्थानांतरण एक माह पहले नौतनवा से घुघली हो चुका है। इसके बावजूद वह कथित रूप से अभी भी नौतनवा में सक्रिय है। नागरिकों का आरोप है कि वह वरिष्ठ अधिकारियों की शह पर बेखौफ वसूली करता दिखाई देता है।

पढ़ें :- Maha Shivaratri 2026 : काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ गणेश पूजन से महाशिवरात्रि पर्व का उत्सव प्रारंभ, 13 फरवरी को बाबा को लगेगी हल्दी

इन बढ़ती घटनाओं और पुलिस की कथित निष्क्रियता से परेशान स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जा सके।

थानाध्यक्ष ने आरोपों को नकारा

नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “जो भी फरियादी थाने पर आते हैं, उनकी शिकायत गंभीरता से सुनी जाती है और नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाता है।” थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पुलिस क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त, निगरानी बढ़ाने और अपराधों के खुलासे पर जोर दे रही है।

 

https://youtube.com/shorts/ysyTtLwqgiI?si=vycZvoAyTic2UZWX

पढ़ें :- एसएसबी महानिदेशक ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण, भारत-नेपाल सुरक्षा समन्वय पर बनी सहमति

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...