1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Emirates Flights : ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स की उड़ान संचालन निलंबित, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी

Emirates Flights : ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स की उड़ान संचालन निलंबित, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी

Emirates Flights : ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स की उड़ान संचालन निलंबित, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Emirates Flights :  मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच ईरान द्वारा खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखने के कारण सोमवार सुबह Dubai International Airport पर भीषण आग लग गई। बढ़ते तनाव के मद्देनजर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं, जिसके चलते अमीरात एयरलाइंस ने यात्रियों को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा न करने की सलाह दी है।

पढ़ें :- US-China Trade Talks : पेरिस में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता शुरू, ट्रंप-जिनपिंग शिखर सम्मेलन का मार्ग प्रशस्त

केरल से दुबई जा रही दो एमिरेट्स फ्लाइट्स को सोमवार को वापस लौटना पड़ा। इसका मुख्य कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा घटना के चलते Flight Operations को अस्थायी रूप से रोक दिया जाना था। जिस वजह से  Flights from Thiruvananthapuram and Kochi  भरने वाली फ्लाइट्स बीच हवा में ही वापस लौट आईं और अपने-अपने एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप लैंडिंग कर गईं।

इसी बीच, कोच्चि से दुबई जा रही अमीरात की एक फ्लाइट को हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण केरल लौटना पड़ा। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता के अनुसार, फ्लाइट EK533 सुबह 4:30 बजे 325 यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। यात्रा के बीच में ही विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और बाद में वह सुबह 8:30 बजे कोच्चि में सुरक्षित रूप से उतर गया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से जुड़ी एक घटना के कारण एयरपोर्ट के पास आग लगने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द कर दी गईं। बताया जा रहा है कि आग फ्यूल टैंक में लगी थी, लेकिन उस पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (Dubai Civil Aviation Authority) ने कहा कि ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना सुरक्षा का एहतियात उपाय था, ताकि यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पढ़ें :- 'भारत विशेष चिंता वाला देश हो घोषित, RAW और आरएसएस पर लगे बैन...' ट्रंप प्रशासन से USCIRF ने की सिफारिश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...