1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup 2025 Semifinal : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का लक्ष्य, लाउरा ने खेली कप्तानी पारी

ODI World Cup 2025 Semifinal : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का लक्ष्य, लाउरा ने खेली कप्तानी पारी

महिला विश्व कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले (Women ODI World Cup 2025 Semifinal) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने इंग्लैंड के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। महिला विश्व कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले (Women ODI World Cup 2025 Semifinal) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने इंग्लैंड के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट (Laura Wolvaardt) ने 169 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि तजमिन ब्रिट्स और मारिजन कप क्रमश: 45 और 42 रन बनाकर आउट हुईं।

पढ़ें :- IND vs SA LIVE : आज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

वहीं, इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट झटके जबकि लॉरेन बेल ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा नैट सिवर ब्रंट को एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, एनेरिए डर्कसन, एनेके बोश, मरिजाने काप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लोए ट्रियोन, नादिने डि र्क्लेक, आयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको मलाबा।

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीदर नाइट, डेनिएले वाइट हॉग, नताली सिवर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल।

पढ़ें :- साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार तेज गेंदबाज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...