1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ethiopia landslide : केंचो शाचा गोजदी में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 हुई , कई लापता

Ethiopia landslide : केंचो शाचा गोजदी में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 हुई , कई लापता

इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी में हुए भूस्खलन से जनधन की भारी क्षति हुई है। प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इसे ‘‘भयानक क्षति’’ बताया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ethiopia landslide : इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी में हुए भूस्खलन से जनधन की भारी क्षति हुई है। प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इसे ‘‘भयानक क्षति’’ बताया है। खबरों के अनुसार, एक स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी प्रांत में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। मलबे से कम से कम पांच लोगों को जीवित निकाला गया है। इस हादसे में ऐसे लोग शामिल हैं जो पीड़ितों को बचाने की कोशिश में जुटे थे।

पढ़ें :- BRICS सम्मेलन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर बनी सहमति, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकमत...

गोफा जोन के संचार कार्यालय के प्रमुख कासाहुन अबेयनेह ने बताया कि सोमवार को सबसे पहले 55 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गयी थी लेकिन बाद में मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी। इलाके में खोज अभियान जारी है। गोफा जोन वह प्रशासनिक इलाका है जहां भूस्खलन हुआ है। खोज एवं बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए संघीय आपदा रोकथाम कार्य बल को तैनात किया गया है। अभी यह पता नहीं है कि कितने लोग लापता हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...