1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ethiopia Landslide : इथियोपिया में भूस्खलन, बच्चों समेत कम से कम 157 लोगों की मौत

Ethiopia Landslide : इथियोपिया में भूस्खलन, बच्चों समेत कम से कम 157 लोगों की मौत

इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में भारी भूस्खलन में अब तक 157 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Ethiopia Landslide : इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में भारी भूस्खलन में अब तक 157 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारी वर्षा से प्रभावित इथियोपिया के एक सुदूरवर्ती हिस्से में भूस्खलन में ऐसे लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई लोग पहले हुए भूस्खलन में जीवित बचे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। खबरों के अनुसार,घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

स्थानीय प्रशासक दग्मावी अयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोज्दी जिले में भूस्खलन के पीड़ितों में छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कई ऐसे शव हैं जो मिट्टी में दबे हुए हैं और उन्‍हें निकाला नहीं जा सका है। बचावकर्मियों का कहना है कि इन शवों को तलाश किया जा रहा है। घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में देखा जा रहा है कि लोग अपने हाथों से ही लाल मिट्टी को खोद रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...