India vs Pakistan T20 World Cup match controversy : पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पांच दिन पहले एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। पड़ोसी देश की सरकार ने टूर्नामेंट में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया है। जिस पर आईसीसी ने आपत्ति जतायी है और वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक फैसले का इंतजार कर रहा है। इस बीच, आइसलैंड क्रिकेट ने इस ड्रामे को सर्कस से बेहतर बताया है।

दरअसल, आइसलैंड क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान के ड्रामेबाजी पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। उनसे अपने ताजा एक्स पोस्ट में लिखा, “हमें वो दिन याद हैं जब वर्ल्ड कप में सबसे ड्रामैटिक घटनाएं क्रिकेट खेलने से जुड़ी होती थीं। अब टीमें आ रही हैं, जा रही हैं, और थोड़ा-बहुत खेल रही हैं, और इसे शुरू होने में सिर्फ़ पाँच दिन बचे हैं। हंगामा! इससे बेहतर तो कोई सर्कस भी नहीं चला सकता। कौन जानता है कि आगे क्या होगा?!”
We remember the days when the most dramatic events in World Cups involved the playing of cricket. Now we have teams entering, leaving, and partially playing, and it is only five days before it begins. Mayhem! You couldn't run a circus any better. Who knows what comes next?!
— Iceland Cricket (@icelandcricket) February 2, 2026
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार (2 फरवरी 2026) तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी भागीदारी पर अंतिम फैसला लेने की बात कही थी। लेकिन, एक दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा करते हुए कहा- “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”