1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. health care: सोने के बाद भी बार बार उठकर पीते हैं पानी, रात में अधिक प्यास लगने के हो सकते हैं ये कारण

health care: सोने के बाद भी बार बार उठकर पीते हैं पानी, रात में अधिक प्यास लगने के हो सकते हैं ये कारण

कुछ लोगो को रात में खूब प्यास लगती है। सोने के बाद भी बार बार उठ उठ कर पानी पीते रहते है। रात में बार बार प्यास लगना कई बीमारियों का संकेत हो सकते है। अगर रात में अधिक प्यास लगती है तो डायबिटीज एक कारण भी हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ लोगो को रात में खूब प्यास लगती है। सोने के बाद भी बार बार उठ उठ कर पानी पीते रहते है। रात में बार बार प्यास लगना कई बीमारियों का संकेत हो सकते है। अगर रात में अधिक प्यास लगती है तो डायबिटीज एक कारण भी हो सकता है।

पढ़ें :- नोएडा विधायक पंकज सिंह की पहल पर शासन का बड़ा फैसला, फायर ब्रिगेड को मिलेंगे आधुनिक उपकरण,हाईराइज इमारतों की सुरक्षा को बड़ी सौगात

जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी इसे बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और प्यास बढ़ जाती है। रात में अधिक प्यास लगने का कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।

नींद की समस्याएं, जैसे स्लीप एपनिया, भी रात में प्यास का कारण बनती है। स्लीप एपनिया में सांस रुकने की समस्या होती है, जिससे मुंह सूख जाता है और प्यास बढ़ जाती है। इस समस्या में सोते समय बार-बार सांस रुकती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और मुंह सूखने लगता है। इससे रात में बार-बार प्यास लगती है और नींद भी डिस्टर्ब हो जाती है। सही इलाज से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

यूटीआई की वजह से भी रात में ज्यादा प्यास लग सकती है। इस संक्रमण के कारण बार-बार पेशाब आना और प्यास बढ़ना आम लक्षण हैं। यूटीआई में बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में संक्रमण फैलाते हैं, जिससे बार-बार पेशाब की इच्छा होती है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे रात में प्यास बढ़ जाती है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें ताकि उचित इलाज हो सके।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा- 226 सीटें जीतेंगे,'मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...