1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Eye care: गर्मियों में आंखों को रहता है आंखों के इंफेक्शन Conjunctivitis का अधिक खतरा, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Eye care: गर्मियों में आंखों को रहता है आंखों के इंफेक्शन Conjunctivitis का अधिक खतरा, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

गर्मियों में सेहत ही नहीं बल्कि स्किन , बाल और आंखों को भी खास देखभाल की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मियों में आंखों के इंफेक्शन और कई समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। खासकर कंजंक्टिवाइटिस होने पर रिस्क काफी अधिक रहता है।

गर्मियों में सेहत ही नहीं बल्कि स्किन , बाल और आंखों को भी खास देखभाल की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मियों में आंखों के इंफेक्शन और कई समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। खासकर कंजंक्टिवाइटिस होने पर रिस्क काफी अधिक रहता है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

इसके लिए खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। गर्मी के दिनों में साफ सफाई या हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। खासकर आंखों को गंदे हाथों से बार बार छूने से बचें। इससे आंखों में रैशेज, रेडनेस और खुजली की दिक्कत ह सकती है। गंदे हाथों में बैक्टीरिया होते है जो आंखों को छूने से सीधे अंदर जा सकते है। जिससे कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है।

किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ सामान जैसे तौलिया, रुमाल और तकिया, चश्मा आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर गर्मियों में बहुत अधिक स्वीमिंग पुल आदि का यूज करते हैं तो अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। आप को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव आईवियर पहनें। इससे पुल का क्लोरीनयुक्त पानी और गंदा पानी आंखों में नहीं जाएगा।साथ ही आंखें खतरनाक यूवी रेज से भी बची रहेंगी।

अगर किसी को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है तो उससे और उसकी चीजों से दूरी बनाकर रखें। कुछ लोगों को धूल-मिट्टी आदि से एलर्जी होत है। धूल-मिट्टी में ऐसे तत्व होते हैं, जो अांखों में जाने पर कंजंक्टिवाइटिस का कारक बन सकते हैं।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...