आज सिद्धार्थनगर में बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई जब वह धान की रोपाई कर घर लौट रहा था। इस घटना को मृतक के स्वजन ने पुरानी रंजिश में सोची समझी हत्या का साजिश बताया है। परिजनों का कहना है कि आरोपित ने जानबूझकर बाइक की रफ्तार तेज कर पीछे से टक्कर मारकर किसान की जान ली।
उत्तर प्रदेश। आज सिद्धार्थनगर में बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई जब वह धान की रोपाई कर घर लौट रहा था। इस घटना को मृतक के स्वजन ने पुरानी रंजिश में सोची समझी हत्या का साजिश बताया है। परिजनों का कहना है कि आरोपित ने जानबूझकर बाइक की रफ्तार तेज कर पीछे से टक्कर मारकर किसान की जान ली। फिलहाल पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानकर मुकदमा दर्ज कर ली है और साथ-साथ हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है।
पुलिस को दिए गए बयान में बड़हरघाट निवासी जगदीश निषाद ने बताया कि उनके पिता मोतीलाल शाम करीब सात बजे खेत में धान की रोपाई कराकर वापस घर आ रहे थे। उस वक्त एक चौराहे के पास पुरानी रेजीश के चलते गांव के गौरव साहनी ने तेज रफ्तार बाइक से पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि मोतीलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए और आरोपित मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्वजन को दी। उसके बाद उन्हें ईलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एक ओर मृतक के बेटे ने गौरव साहनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका था। मृतक के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।
स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार में इस मामले को सड़क दुर्घटना मानकर मुकदमा दर्ज की गई है। लेकिन स्वजनों की ओर से दिए गए तहरीर में हत्या और पुरानी रंजिश के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके आधार पर यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो की गई मुकदमे में संशोधन कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।