1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Farmer’s murder: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Farmer’s murder: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे किसान घनश्याम सैनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे किसान घनश्याम सैनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो

दरअसल, पाकबड़ा के बड़ा मंदिर सैनियों वाली बस्ती का रहने वाला घनश्याम सैनी ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की फसल उगाता है। घनश्याम सैनी जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत में ही सोता था। बीती रात भी किसान घनश्याम खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह सवेरे जब घनश्याम घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसको फोन किया।

पढ़ें :- Land for Job Case : राजद प्रमुख लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, CBI की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

फोन बंद होने पर जब परिजन खेत में पहुंचे तो घनश्याम सैनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। खौफनाक मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पढ़ें :- अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मार की हत्या कर दी, फिर हुआ फरार

रिपोर्ट – रूपक त्यागी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...