1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये है मामला

कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये है मामला

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैसरु की एक विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) को बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन से जुड़े कथित घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैसरु की एक विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है। उनपर आरोप है कि उनकी पत्नी ने मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एमयूडीए द्वारा प्रीमियम संपत्तियां आवंटित की हैं।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

मानदंडो को दरकिनार करते हुए एमयूडीए की ओर से प्रीमियम संपत्तियों का आवंटन

कोर्ट ने दो दिन पहले ही लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया (Karnataka C M Siddaramaiah)और उनकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने मानदंडो को दरकिनार करते हुए एमयूडीए की ओर से प्रीमियम संपत्तियों का आवंटन किया गया है।

कथित घोटाला करीब चार हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है

कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) के अलावा उनकी पत्नी पार्वती, साले मल्किकाजुर्न स्वामी और कथित जमीन मालिक देवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मैसूर विकास निकाय ने पार्वती के स्वामित्व वाली जमीन का एक टुकड़ा अधिग्रहित किया और उसे उच्च मूल्य के भूखंडों के साथ मुआवजा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कथित घोटाला करीब चार हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष में मौतों का सही आंकड़ा अब भी रहस्य, 7300 जानें जाने का दावा !

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...