1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Fire Breaks Out : लखनऊ के चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Lucknow Fire Breaks Out : लखनऊ के चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Lucknow Fire Breaks Out : यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में रविवार को आग लगने की खबर सामने आयी है। यहां पर चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Fire Breaks Out : यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में रविवार को आग लगने की खबर सामने आयी है। यहां पर चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

पढ़ें :- iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

जानकारी के अनुसार, चिनहट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बनें हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग लगी है। यह करीब 20 साल पुराना कोल्ड स्टोरेज है, जिसमें हल्दी, मिर्च सहित किराने का सामान रखा जाता है। स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल, अब तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।

आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी नंबर पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंच गईं। करीब 3 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पायी है।

 

पढ़ें :- प्रतापगढ़ में छत ढह जाने से 6 लोगों की मौत, गर्मी के कारण पूरा परिवार एसी वाले कमरे में सो र​हा था
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...