1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Flood Alert Noida: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बढ़ा का अलर्ट, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

Flood Alert Noida: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बढ़ा का अलर्ट, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने हिंडन नदी के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पानी छोड़े जाने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद हिंडन नदी के नजदीक बसे 5 गांवों से करीब 200 लोगों को निकाला गया है और उन्हें आश्रय घरों में शिफ्ट किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Flood Alert Noida: यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। रविवार को युमना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। वहीं, हिंडन नदी का जलस्तर शनिवार को बढ़ने से नीचले इलाके में रहने वाले कई घर डूब गए। इसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अलट जारी किया है। साथ ही नीचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुर​क्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

पढ़ें :- कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा-चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल गया, जनता देगी जवाब

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने हिंडन नदी के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पानी छोड़े जाने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा है। अधिकारियों ने रविवार को इस बा`त की जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद हिंडन नदी के नजदीक बसे 5 गांवों से करीब 200 लोगों को निकाला गया है और उन्हें आश्रय घरों में शिफ्ट किया गया है।

लगातार हो रही बारिश भी बन रही मुश्बित का कारण
बता दें कि, लगातार हो रही बारिश भी मुश्बित का कारण बन रही है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली में युमना नदी कहर बरपा रही है। बीते दिनों यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पानी पहुंच गया था, जिसके कारण वहां के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

 

पढ़ें :- Delhi News : सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर हमला, कहा-'केजरीवाल की हत्या की साजिश में भाजपा हुई बेनकाब'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...