HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वाेपरि, दल से बड़ा देश है…कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

BJP के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वाेपरि, दल से बड़ा देश है…कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप लोग (कार्यकर्ता) जो मेहनत कर रहे हैं उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तो भी आपके प्रयासों के बारे में लगातार जानकारी मिलती रहती थी। वहां से लौट कर आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद है, आनंदायक है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को भोपाल पहुंचे और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से चलने वाली इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी (PM Modi) ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजूबत कार्यक्रम‘ में पहुंचे, जहां वे बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं को संबोधित किए।

पढ़ें :- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी

पीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप लोग (कार्यकर्ता) जो मेहनत कर रहे हैं उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तो भी आपके प्रयासों के बारे में लगातार जानकारी मिलती रहती थी। वहां से लौट कर आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद है, आनंदायक है। पीएम ने कहा कि, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आज मैं एक साथ बूथ पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं।

शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रास रूट लेवल पर Organized way में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा जितना बड़ा आज यहां हो रहा है। आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वाेपरि है, दल से बड़ा देश है। जहां दल से बड़ा देश हो… ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए भी एक मंगल उत्सव है… मैं भी बड़ा उत्सुक हूं।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर कोई सफल नीति बनाता है तो मान लेना कि इसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत होती है। हम उनमें से नहीं है जो एसी वाले कमरों में बैठ कर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते हैं। हम तो वो लोग हैं जो गांव-गांव जा कर हर मौसम, हर परिस्थिति में… जनता के बीच खुद को खपाते हैं। बूथ अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है और हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जहां जमीनी फीडबैक बहुत जरूरी होता है और जो बूथ के हमारे साथी हैं वो इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...