1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे…मध्य प्रदेश की घटना पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे…मध्य प्रदेश की घटना पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है-और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है-और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है-और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

साथ ही आगे लिखा कि, अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें-देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

बता दें कि, सेना के फायरिंग रेंज में दो ट्रेनी अफसरों से लूट और उनकी महिला मित्र से रेप की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, विपक्षी दलों के नेता इसको लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं।

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...