1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात, कहा-पार्टी मेरे लिए जो भूमिका तय करेगी वह काम मैं करूंगा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात, कहा-पार्टी मेरे लिए जो भूमिका तय करेगी वह काम मैं करूंगा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ये मुलाकात उस समय हुई जब शिवराज सिंह चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ये मुलाकात उस समय हुई जब शिवराज सिंह चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला, जिसके बाद वहां मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद से कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया। वहीं, अब भाजपा अध्यक्ष ने उनकी मुलाकात हुई है।

पढ़ें :- जेपी नड्डा का इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-ये सारा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का है

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा, मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा। यदि आप किसी बड़े मिशन पर काम कर रहे हैं, तो पार्टी ही तय करती है कि आप कहां काम करेंगे। भाई बहन और मामा के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाई-बहन का प्यार अलग है। उसका किसी पद से कोई लेनादेना है।

पढ़ें :- मोदी जी कहते हैं हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और घमंडिया गठबंधन कहता है हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे: जेपी नड्डा

तो क्या मंत्रिमंडल गठन पर भी हुई चर्चा
कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम की मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में नई मंत्रिमंडल गठन पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि मंत्रिमंडल के गठन के दौरान कितने नए और किनते पुराने चेहरों को जगह दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
बता दें कि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...