पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ उसी के पास हैं।
नई दिल्ली : पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ उसी के पास हैं। पब्लिशर ने बताया कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है और इसकी कोई भी कॉपी, प्रिंट या डिजिटल, पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या लोगों के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।
जनता के लिए कोई भी कॉपी नहीं है उपलब्ध
सोमवार को X पोस्ट में पेंगुइन इंडिया (Penguin India) ने कहा कि हाल की सार्वजनिक चर्चा और मीडिया रिपोर्टिंग को देखते हुए कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि हम यह क्लियर करना चाहते हैं कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) द्वारा किताब की कोई भी कॉपी – प्रिंट या डिजिटल रूप में – पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या किसी भी तरह से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।
…तो करेंगे कानूनी कार्रवाई
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India)ने आगे कहा कि अभी सर्कुलेशन में मौजूद कोई भी कॉपी, किसी भी फॉर्मेट या किसी भी प्लेटफॉर्म पर, कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। पब्लिशर ने कहा कि वह किताब के गैर-कानूनी और बिना इजाजत के बंटवारे के खिलाफ कानून के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेगा।
Statement from the publisher. pic.twitter.com/pksacg3EeT
— Penguin India (@PenguinIndia) February 9, 2026
पोस्ट में आगे कहा गया कि किताब की कोई भी कॉपी जो अभी सर्कुलेशन में है, चाहे पूरी हो या आधी, प्रिंट, डिजिटल, PDF, या किसी भी दूसरे फॉर्मेट में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, PRHI के कॉपीराइट का उल्लंघन है। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) किताब के गैर-कानूनी और बिना इजाज़त के फैलाव के खिलाफ कानून में उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेगा।
किताब को लेकर राजनीतिक विवाद
पिछले सप्ताह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) द्वारा पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की “प्री-प्रिंट किताब” से कोट करने की कोशिश के बाद एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इसका सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया। इस मुद्दे पर कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद, पिछले सप्ताह विपक्ष के सांसदों की नारेबाजी के बीच सदन ने ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
इस बीच, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज फोरम पर मिली जानकारी का संज्ञान लिया है। इसमें दावा किया गया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सर्कुलेट की जा रही है, और स्पेशल सेल ने “अभी तक अप्रूव न हुई पब्लिकेशन के कथित लीक/उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है।