1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एमपी के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आरिफ अकील का निधन; पार्टी में शोक की लहर

एमपी के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आरिफ अकील का निधन; पार्टी में शोक की लहर

Arif Aqeel Death: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आरिफ अकील का 72 की उम्र में निधन हो गया है। छह बार के विधायक रह चुके अकील लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सोमवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, मध्य-प्रदेश की कांग्रेस इकाई और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Arif Aqeel Death: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आरिफ अकील (Arif Aqeel) का 72 की उम्र में निधन हो गया है। छह बार के विधायक रह चुके अकील लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सोमवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, मध्य-प्रदेश की कांग्रेस इकाई और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- Punjab Chief Minister Bhagwant Mann : पंजाब के CM भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027, पूरे पंजाब की निगाहें टिकी

मध्य-प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। भावपूर्ण श्रद्धांजली…’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य-प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने लिखा, ‘हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से ले कर आज तक हमारा लगभग 40 वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।’

हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थे आरिफ अकील

आरिफ अकील भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे। वह 1990 में पहली बार विधायक बने थे। दो बार मध्य प्रदेश सरकार (पूर्व कमलनाथ सरकार) में मंत्री के पद पर भी बने रहे। हालांकि, स्वास्थ संबंधी समस्याओं के चलते आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को 2023 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया। वर्तमान में आतिफ भोपाल उत्तर से विधायक हैं।

बताया जा रहा है कि आरिफ अकील हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थे और पिछले साल आरिफ अकील की सर्जरी भी हुई थी। वहीं, रविवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...