1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : पाक के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगी रोक, स्पेशल कोर्ट के जज ने सजा सुनाई

Pakistan : पाक के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगी रोक, स्पेशल कोर्ट के जज ने सजा सुनाई

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी को पांच वर्ष के लिए चुनाव आयोग ने प्रतिबंधित कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी को पांच वर्ष के लिए चुनाव आयोग ने प्रतिबंधित कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान में पांच दिन बाद आम चुनाव हैं, यहां 8 फरवरी को मतदान होना है। लेकिन ठीक इससे पहले पीटीआई नेता को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, पूर्व पीएम इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ 30 जनवरी के फैसले के बाद प्रतिबंध लगाया गया है।  पूर्व विदेश मंत्री पर स्पेशल कोर्ट के जज ने स्टेट बनाम इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। उन्हें अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया है। जिसके बाद देश के चुनाव आयोग ने उनपर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

चुनाव आयोग के आदेश में कहा गया है कि कुरैशी को पाकिस्तान के संविधान आर्टिकल 63 के तहत प्रतिबंधित किया जाता है। जिसके चलते कुरैशी 2024 और अगले 5 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...