1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ खाली करेंगे सरकारी आवास, जानें कहां होगा नया ठिकाना?

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ खाली करेंगे सरकारी आवास, जानें कहां होगा नया ठिकाना?

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनको आवास खाली करना होगा। धनखड़ को पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President) के रूप में नया सरकारी आवास अब तक आवंटित नहीं किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनको आवास खाली करना होगा। धनखड़ को पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President) के रूप में नया सरकारी आवास अब तक आवंटित नहीं किया गया है। नियमों के अनुसार उन्हें टाइप-8 श्रेणी का बंगला मिलना चाहिए। इसकी व्यवस्था आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय करता है।

पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव

जानें कहां होगा धनखड़ का नया ठिकाना?

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को जब तक टाइप-8 श्रेणी का बंगला नहीं मिल जाता तब तक के लिए वे दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव के एक निजी आवास में रहने की योजना बना चुके हैं। धनखड़ के कार्यालय ने इस संबंध में औपचारिक अनुरोध सरकार को भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति को कुछ विकल्प दिए जाएंगे और उनकी पसंद के अनुसार केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (Central Public Works Department) जरूरी मरम्मत और संशोधन की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह प्रक्रिया सामान्यतः तीन महीने का समय लेती है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने निजी आवास को प्राथमिकता दी है।

जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा मेंहाल ही में पेंशन के लिए किया था आवेदन

इसके साथ ही जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) से पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली पेंशन के लिए भी आवेदन दिया है। वे एक समय कांग्रेस की टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें यह पेंशन मिलनी बंद हो गई थी। लेकिन अब, पद से हटने के बाद, राजस्थान में लागू नियमों के तहत उन्हें फिर से पूर्व विधायक के रूप में पेंशन मिलने की संभावना है। राज्य में यह व्यवस्था है कि अगर कोई व्यक्ति विधायक के बाद सांसद या मंत्री बनता है, तो वह अलग-अलग पदों की पेंशन का हकदार होता है।

पढ़ें :- पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-'हमेशा जवान रहोगे...', प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...