1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Freestyle Chess: प्रज्ञानंद आज शुरू हो रहे फ्री स्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय दल की करेंगे अगुवाई, गुकेश नहीं होंगे शामिल

Freestyle Chess: प्रज्ञानंद आज शुरू हो रहे फ्री स्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय दल की करेंगे अगुवाई, गुकेश नहीं होंगे शामिल

Freestyle Chess: अमेरिका के लास वेगास आज (16 जुलाई) से फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन, विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश 16 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। आर प्रज्ञानंद भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले हैं, जिन्हें मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Freestyle Chess: अमेरिका के लास वेगास आज (16 जुलाई) से फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन, विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश 16 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। आर प्रज्ञानंद भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले हैं, जिन्हें मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस संस्करण में भी खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। भारत के अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती को टूर्नामेंट के दूसरे समूह में रखा गया है। टूर्नामेंट बुधवार देर रात शुरू होगा। दोनों ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचेंगे जबकि इसके बाद निचले स्थान पर रहने वाले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

19 वर्षीय प्रज्ञानंद अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ करेंगे, जो क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में ग्रैंड शतरंज टूर के पिछले संस्करण में संघर्ष करते नजर आए थे। कार्लसन अपने पहले दौर में पहले संस्करण के विजेता जर्मनी के विंसेंट कीमर से खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे अमेरिका के हैंस नीमन का पहला मैच अर्जुन एरिगैसी से होगा।

विदित गुजराती का सामना अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा। विश्व चैंपियन डी. गुकेश इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें लगभग एक महीने बाद ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेना है। पहली बार एक महिला खिलाड़ी यानी कजाखस्तान की बिबिसारा असाऊबुयेवा को  शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए शामिल किया गया है।

इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 750,000 अमेरिकी डॉलर है, जिसमें से 200,000 अमेरिकी डॉलर विजेता के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुँचेंगे, जबकि निचले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट का शेड्यूल

16 जुलाई: ग्रुप राउंड-रॉबिन

17 जुलाई: क्वार्टर फ़ाइनल

18 जुलाई: अपर ब्रैकेट सेमीफ़ाइनल

19 जुलाई: लोअर ब्रैकेट सेमीफ़ाइनल

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

20 जुलाई: फ़ाइनल

फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट के प्रतियोगी

1. मैग्नस कार्लसन.

2. हिकारू नाकामुरा

3. फैबियानो कारुआना.

4. लेवोन अरोनियन

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

5. अर्जुन एरीगैसी

6. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव

7. लेइनिएर डोमिंग्वेज़ पेरेज़

8. रे रॉबसन

9. वेस्ली सो.

10. विंसेंट कीमर

11. सैम सेवियन.

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

12. आर प्रज्ञानानंद.

13. हंस नीमन

14. बिबिसार असौबायेवा

15. जवोखिर सिंदारोव

16. विदित गुजराती

पुरस्कार राशि

पहला: $200,000

दूसरा: $140,000

तीसरा: $100,000

चौथा: $60,000

पाँचवाँ: $50,000

छठा: $40,000

सातवाँ: $30,000

आठवाँ: $20,000

नौवाँ-बारहवाँ: $10,000

तेरहवाँ-सोलहवाँ: $7,500

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...