1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Galaxy Tab S12 Ultra :  लॉन्च से पहले ही लीक हुए गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के फीचर्स , जानें चिपसेट और रैम

Galaxy Tab S12 Ultra :  लॉन्च से पहले ही लीक हुए गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के फीचर्स , जानें चिपसेट और रैम

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग के अगले फ्लैगशिप टैबलेट, गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के जल्द ही बाज़ार में आने के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके परफॉर्मेंस और हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Galaxy Tab S12 Ultra :  दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग के अगले फ्लैगशिप टैबलेट, गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के जल्द ही बाज़ार में आने के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके परफॉर्मेंस और हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा को गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है।

पढ़ें :- Redmi 17 5G : आ गया Redmi का धाकड़ फोन,जानें बैटरी ,कीमत और चिप

 दमदार परफॉर्मेंस
Galaxy Tab S12 Ultra का वाई-फाई वेरिएंट गीकबेंच 7 पर SM-X940 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। फ्लैगशिप टैबलेट के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस काफी दमदार होने वाली है।
चिपसेट
गीकबेंच लिस्टिंग से सबसे बड़ा संकेत यह मिला है कि Galaxy Tab S12 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। लिस्टिंग में यह चिपसेट मीडियाटेक MT6993 कोडनेम के साथ दिख रहा है।
प्रोसेसर
इसमें आठ-कोर वाला प्रोसेसर है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.70 गीगाहर्ट्ज़ और मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 4.71 गीगाहर्ट्ज़ तक जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कोडनेम और क्लॉक स्पीड MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से जुड़े हैं। पिछले साल आए Galaxy Tab S11 Ultra में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था, इसलिए नए मॉडल की परफॉर्मेंस में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
रैम
बाज़ार में इसे 12GB रैम वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है।

Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, Galaxy Tab S12 Ultra को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

 

पढ़ें :- डाइमेंसिटी 7100 SoC, 144Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ Infinix का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...