1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Guinea Garbage heap collapses : गिनी में बारिश के कारण कचरे का ढेर ढहा, 22 लोगों की मौत, कई घायल

Guinea Garbage heap collapses : गिनी में बारिश के कारण कचरे का ढेर ढहा, 22 लोगों की मौत, कई घायल

गिनी में रविवार को ज़बरदस्त भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पहाड़ों के बीच बने खुले कचरा डंप का एक हिस्सा ढह गया और पास की झुग्गियों पर गिर गया, जिससे कई लोग कचरे के ढेर के नीचे दब गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guinea Garbage heap collapses: गिनी में रविवार को ज़बरदस्त भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पहाड़ों के बीच बने खुले कचरा डंप का एक हिस्सा ढह गया और पास की झुग्गियों पर गिर गया, जिससे कई लोग कचरे के ढेर के नीचे दब गए। कचरे के वज़न की वजह से उसके नीचे बनी तीन मंज़िला इमारत ढह गई।हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस खतरे वाली जगह को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए थे। खबरों के मुताबिक, 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें बाद में बचा लिया गया।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

खबरों के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी अफ़्रीकी देश की राजधानी कोनाक्री में मौजूद सबसे बड़े कचरा डंप ‘दार एस सलाम’ में हुई।

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के मुताबिक, इस लैंडफिल को रविवार को बंद किया जाना था। स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

गिनी की टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री जेनाबू टुरे ने ग्राउंड जीरो का दौरा किया, जहां इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मलबे के बीच काम कर रही थीं. उन्होंने कहा कि तलाशी और बचाव अभियान पूरा होने के बाद अधिकारी हताहतों के कंफर्म नंबर्स का ऐलान करेंगे।

 

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...