1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Germany Pakistan Embassy :   फ्रैंकफर्ट में पाकिस्तान के दूतावास पर अफगानियों ने बोला धावा , इमारत से हटाया झंडा

Germany Pakistan Embassy :   फ्रैंकफर्ट में पाकिस्तान के दूतावास पर अफगानियों ने बोला धावा , इमारत से हटाया झंडा

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में स्थित पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास  गुस्साए अफगान पश्तूनों ने दूतावास की इमारत पर धावा बोल दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास की इमारत के अंदर से पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज को जबरन हटा दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Germany Pakistan Embassy : जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में स्थित पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास  गुस्साए अफगान पश्तूनों ने दूतावास की इमारत पर धावा बोल दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास की इमारत के अंदर से पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज को जबरन हटा दिया।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

दरअसल, पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट- पीटीएम के वरिष्ठ सदस्य और प्रसिद्ध कवि गिलामन वजीर की पिछले दिनों इस्लामाबाद में एक हमले में हत्या कर दी गई थी। 29 वर्षीय वजीर पर 7 जुलाई को हमला किया गया था। इसको लेकर भी पश्तून में नाराजगी है।

घटना का वीडियो फुटेज कई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना की पाकिस्तान सरकार ने निंदा की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फुटेज में गुस्साए लोगों की एक बड़ी भीड़ अफगानिस्तान का झंडा थामे और फ्रैंकफर्ट में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में घुसने और उसका झंडा उतारने के लिए बाड़ फांदते हुए दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...