1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make chemical free bleach at home: मार्केट में मौजूद केमिकल वाली नहीं घर की बनी नेचुरल ब्लीच से चेहरे पर पाएं ग्लो

How to make chemical free bleach at home: मार्केट में मौजूद केमिकल वाली नहीं घर की बनी नेचुरल ब्लीच से चेहरे पर पाएं ग्लो

कई महिलाएं चेहरे पर ग्लो के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में तमाम तरह की अमोनिया वाली ब्लीच आसानी से मिल जाती है। स्किन पर इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते है। आज हम आपको गर में नेचुरल ब्लीच बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make chemical free bleach at home: कई महिलाएं चेहरे पर ग्लो के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में तमाम तरह की अमोनिया वाली ब्लीच आसानी से मिल जाती है। स्किन पर इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते है। आज हम आपको गर में नेचुरल ब्लीच बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

पढ़ें :- भारत पर टैरिफ लगाने पर राष्ट्रपति टंप का अमेरिका के संसद में शुरू हुआ विरोध, अमेरिकी सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

जिससे स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और चेहरे पर नेचुरली ग्लो भी आएगा। घर में ब्लीच बनाने के लिए आपको एक कच्चा आलू, चावल का आटा, एक चम्मच नींबू का रस और शहद की जरुरत होगी। इसे बनाने के लिए कच्चे आलू को छिलकर धोकर कद्दूकस कर लें।

फिर आलू का रस निकाल लें। अब एक कटोरी में आलू के रस में एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच नींबू का रस औऱ शहद मिला लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे तक इसे लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगा सकते है। इससे चेहरे पर ग्लो और निखार आयेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...