1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Breakfast: बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें प्रोटीन और आयरन रिच पालक और मूंग की दाल का टेस्टी चीला, ये है बनाने का तरीका

Healthy Breakfast: बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें प्रोटीन और आयरन रिच पालक और मूंग की दाल का टेस्टी चीला, ये है बनाने का तरीका

पालक और मूंग की दाल दोनो ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दोनो का एक साथ सेवन करने से शरीर में आयरन और प्रोटीन दोनो की कमी पूरी होती है। इसके अलावा मूंग की दाल और पालक में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मिलते है। इससे न सिर्फ शरीर सेहतमंद होता है बल्कि शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Healthy Breakfast: पालक और मूंग की दाल दोनो ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दोनो का एक साथ सेवन करने से शरीर में आयरन और प्रोटीन दोनो की कमी पूरी होती है। इसके अलावा मूंग की दाल और पालक में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मिलते है। इससे न सिर्फ शरीर सेहतमंद होता है बल्कि शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पाचन बेहतर करता है। व सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट में मूंग की दाल और पालक का टेस्टी चीला बनाने की रेसिपी लेकर आये है। जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पालक और मूंग की दाल का चीला बनाने के लिए सामग्री

आधा कप हरी मूंग दाल भिगोई हुई
एक कप कटी हुई पालक
6 से 7 लहसुन
1 प्याज
एक शिमला मिर्च
स्वादानुसार नमक
तेल

मूंग की दाल और पालक का चीला बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले पूरी रात मूंग को भिगोकर रख दें। सुबह के समय मूंग और पालक एक साथ मिक्सर में ग्राइंड कर लें और हल्का नमक डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण में शिमला मिर्च, एक प्याज (अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते हैं )को क्रश कर के डालें ।

अब इसमें 1 चम्मच चाट मसाला, मिलाएंऔर इसे आधे घंटे तक ऐसे ही रख दें। अब इसके बाद तवा गर्म करके एक बार फिर से घोल को अच्छी तरह चलाएं। अब तवे पर घोल डाल दें। थोड़ा-सा घी डालकर पलट दें और दूसरे तरफ से हल्का सेकने दें। अब इन्हें मीठी और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...