1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Goalkeeper Vojinha :  अर्जेंटीना से हारे केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा का भावुक संदेश , जीता सबका दिल

Goalkeeper Vojinha :  अर्जेंटीना से हारे केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा का भावुक संदेश , जीता सबका दिल

खेल की दुनिया निराली है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा सुर्खियो में रहे। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मशहूर खिलाड़ी वोजिन्हा के खेल पर पूरी दुनिया की निगाहे टिकी हुई थी। इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ बराबरी की टक्कर के बाद केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने भरोसा जताया है कि अब उनके देश के फुटबॉल का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा उज्ज्वल होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Goalkeeper Vojinha :  खेल की दुनिया निराली है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा सुर्खियो में रहे। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मशहूर खिलाड़ी वोजिन्हा के खेल पर पूरी दुनिया की निगाहे टिकी हुई थी। इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ बराबरी की टक्कर के बाद केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने भरोसा जताया है कि अब उनके देश के फुटबॉल का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा उज्ज्वल होगा। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 से जीत दर्ज की। लेकिन यह जीत आसान नहीं रही। पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंची केप वर्डे ने अर्जेंटीना को आखिरी मिनट तक संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

“हम जीत भी सकते थे”
मैच के बाद वोजिन्हा ने कहा कि उनकी टीम ने दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ बिना डरे मुकाबला किया।

हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व और संतोष है
उन्होंने कहा, “हम मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ खेले और बराबरी की टक्कर दी। हमारे पास मैच जीतने का भी मौका था। इसलिए हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व और संतोष है।”

बड़ी उपलब्धि
हालांकि हार का दुख उन्हें भी था, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम ने जिस तरह पूरी दुनिया का सम्मान हासिल किया, वह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया
वोजिन्हा ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, फुटबॉल फेडरेशन (Football Federation) और हजारों किलोमीटर दूर से टीम का समर्थन करने पहुंचे प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

हमारा हौसला बढ़ाया
वे बोले, “हम आगे जाना चाहते थे, इसलिए दुख जरूर है। लेकिन मैं अपने सभी साथियों, कोचिंग स्टाफ, फुटबॉल फेडरेशन (Football Federation) और उन सभी प्रशंसकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत करके यहां आकर हमारा हौसला बढ़ाया।”

फुटबॉल के नए दौर की शुरुआत
40 वर्षीय गोलकीपर ने कहा कि यह हार अंत नहीं, बल्कि केप वर्डे (Cape Verde) फुटबॉल के नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में उनके देश के कई खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीगों में खेलते नजर आएंगे।

भविष्य की ओर देखने का समय
उन्होंने कहा, “अब भविष्य की ओर देखने का समय है। हमारे पास शानदार खिलाड़ी हैं। कौन जानता है, आने वाले समय में यही खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी लीगों में खेलते दिखाई दें।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...