1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर को मिला गौरव, बड़हलगंज की बेटियों ने बांधी राष्ट्रपति को राखी

गोरखपुर को मिला गौरव, बड़हलगंज की बेटियों ने बांधी राष्ट्रपति को राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बरहलगंज, गोरखपुर की छात्राओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को राखी बांधकर उन्हें सम्मान एवं स्नेह का प्रतीक प्रस्तुत किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर।  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बरहलगंज, गोरखपुर की छात्राओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को राखी बांधकर उन्हें सम्मान एवं स्नेह का प्रतीक प्रस्तुत किया।

पढ़ें :- नौतनवा: NSS के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया सेवा-कार्य का सार

इस अवसर पर छात्राओं ने राष्ट्रपति से भेंट की और आत्मीयता व उल्लास के साथ राखी बांधी। महामहिम ने बच्चियों के इस प्रेम और विश्वास को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं, ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।”

कॉलेज की प्रबंधिका सरोज शाही ने छात्राओं को इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति से भेंट करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर छात्राओं के आत्मविश्वास को और सशक्त करेगा तथा उन्हें प्रेरित करेगा कि वे भविष्य में भी देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाए एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रवि जायसवाल

पढ़ें :- नौतनवा के दिलीप कुमार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...