1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार सदन चलने ही नहीं दे रही, BJP अडानी पर बहस नहीं करना चाहती, वर्ना सारी बातें सामने आ जाएंगी: प्रियंका गांधी

सरकार सदन चलने ही नहीं दे रही, BJP अडानी पर बहस नहीं करना चाहती, वर्ना सारी बातें सामने आ जाएंगी: प्रियंका गांधी

संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल के नेता अडानी के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के अन्य सांसद 'मोदी अडानी भाई-भाई' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, अडानी के मुद्दे पर विपक्षी दल संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल के नेता अडानी के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के अन्य सांसद ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, अडानी के मुद्दे पर विपक्षी दल संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हें।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार सदन को चलने ही नहीं दे रही है। हमारे जो भी प्रदर्शन हैं, वो सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होते हैं। सदन शुरू होते ही हम अंदर चले जाते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग कुछ ऐसा करते हैं कि सदन स्थगित हो जाता है। यही इनकी स्ट्रेटजी है। साफ है-BJP अडानी पर बहस नहीं करना चाहती, वर्ना सारी बातें सामने आ जाएंगी।

साथ ही कहा, BJP के लोग संसद में अडानी के मुद्दे पर चर्चा करने से डर रहे हैं। ये जानते हैं कि चर्चा होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इस सत्र में नरेंद्र मोदी दिखे ही नहीं, वे सदन में आए ही नहीं। अडानी पर आरोप हैं कि इन्होंने हजारों करोड़ की घूस दी, ताकि जनता को महंगी बिजली बेच सकें और उससे मुनाफा कमा सकें। ये बात जनता से जुड़ी है तो हम इस मुद्दे को जरूर उठाएंगें।

वहीं, इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, हम सदन चलाना चाहते हैं। हमने ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया, जिससे सदन में व्यवधान हो। मुझे बहुत दुख है कि अडानी को बचाने, संभल का मुद्दा न उठाने, बेरोजगारी पर चर्चा न करने के लिए सदन को फिर से स्थगित कर दिया गया। BJP जानबूझकर सदन चलने नहीं दे रही है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...