1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार को बस पैसे से मतलब, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं, 69 में 48 फ़र्ज़ी…अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा आया सामने: ​अखिलेश यादव

सरकार को बस पैसे से मतलब, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं, 69 में 48 फ़र्ज़ी…अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा आया सामने: ​अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभ्युदय योजना में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, इस घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साज़िश तो नहीं हो रही है कि वो दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पायें और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभ्युदय योजना में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, इस घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साज़िश तो नहीं हो रही है कि वो दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पायें और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े।

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 69 में 48 फ़र्ज़ी… अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आया। जब सही नहीं हुआ बंटवारा, तो कह रहे हैं हुआ घोटाला…बात ये नहीं है कि आप करोड़ों की वसूली करेंगे, असल बात ये है कि ऐसे फ़र्ज़ी लोगों के भरोसे जो विद्यार्थी-अभ्यर्थी पढ़ाई कर रहे थे, उनके भविष्य का क्या होगा। सरकार को बस पैसे से मतलब है, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं।

इस घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साज़िश तो नहीं हो रही है कि वो दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पायें और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े। भाजपा नौकरी न देने के लिए कुछ भी कर सकती है क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...