1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था करे सरकार : अखिलेश यादव

प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था करे सरकार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महाकुंभ के अवसर पर उप्र में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा की बाधा भी कम होगी और जाम का संकट भी। जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ़ 30 किमी पहले से ही नवाबगंज में जाम, रीवा रोड की तरफ़ से गौहनिया में 16 किमी पहले से जाम और वाराणसी की तरफ़ से 12 से 15 किमी के जाम के व ट्रेन के इंजन तक में भीड़ के प्रवेश कर जाने के समाचार हर जगह प्रकाशित हो रहे हैं। आम जन जीवन दूभर हो गया है। उप्र सरकार असफल हो चुकी है। वो अहंकार से भरे झूठे विज्ञापन में ही दिख रही है लेकिन सच में ज़मीन पर नदारद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...