1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक में शुरू हुई ‘गृह लक्ष्मी योजना’: राहुल गांधी बोले-हम आपसे वादा करेंगे तो उसे पूरा करके दिखाएंगे

कर्नाटक में शुरू हुई ‘गृह लक्ष्मी योजना’: राहुल गांधी बोले-हम आपसे वादा करेंगे तो उसे पूरा करके दिखाएंगे

राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में हमारी योजनाएं सिर्फ स्कीम नहीं हैं, ये गवर्नेंस के मॉडल हैं।कर्नाटक में हमने जो किया है, वो पूरे देश में होने जा रहा है। हमने आपसे कहा था कि कर्नाटक की माताओं-बहनों को बस में यात्रा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इस स्कीम का नाम 'शक्ति' था, हमने इसे पूरा कर दिया। आज कर्नाटक में महिलाओं को बस में जाने के पैसे नहीं देने पड़ते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मैसूर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी आज कर्नाटक के मैसूर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘गृह लक्ष्मी योजना’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्नाटक से 5 वादे किए थे। हमने कहा था जब कांग्रेस कुछ कहती है तो वो करके दिखाती है। आज एक बटन दबाकर महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपए दिए गए हैं। अब हर महीने करोड़ों महिलाओं को सीधे बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपए मिलेंगे। ये हमारी गारंटी है।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में हमारी योजनाएं सिर्फ स्कीम नहीं हैं, ये गवर्नेंस के मॉडल हैं।कर्नाटक में हमने जो किया है, वो पूरे देश में होने जा रहा है। हमने आपसे कहा था कि कर्नाटक की माताओं-बहनों को बस में यात्रा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इस स्कीम का नाम ‘शक्ति’ था, हमने इसे पूरा कर दिया। आज कर्नाटक में महिलाओं को बस में जाने के पैसे नहीं देने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को 100 दिन हुए हैं। जो वादे हमने किए थे, वो हमने पूरे कर दिए। आज रक्षाबंधन का दिन है और कर्नाटक की माताओं-बहनों से हमने जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर रहे हैं। इस बात की मुझे बहुत खुशी है। साथ ही कहा कि, जब हम कर्नाटक में 5 योजनाएं लाए तो मोदी सरकार ने कहा था-ये स्कीम लागू नहीं हो सकती हैं।
PM मोदी ने कहा कि हम सच नहीं बोल रहे, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने है। आज एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे 2 हजार रुपए पहुंच गए।

राहुल गांधी ने कहा, हम आपसे झूठे वादे नहीं करेंगे, लेकिन वादा करेंगे तो उसे पूरा करके दिखाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में हमने आपकी बात सुनी थी। इसलिए ये योजना हमने नहीं, कर्नाटक की महिलाओं ने बनाई है। आपने हमें रास्ता दिखाया, इसलिए मैं आपको दिल से धन्यवाद करता हूं।

महिलाएं भारत की नींव हैं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, इमारत की ताकत उसकी नींव में होती है। महिलाएं भारत की नींव हैं-देश उनके सशक्तिकरण से ही मज़बूत होगा। कर्नाटक को दी गई 5 गारंटी में 4, महिलाओं के लिए खास कर बनी हैं। गृहलक्ष्मी योजना, जो बैंक खातों में ₹2000/महीने पहुंचाएगी, महिलाओं के लिए हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी मनी ट्रांसफर योजना है। और, ये कर्नाटक मॉडल- महिला केंद्रित व्यवस्था, हम अब पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...