1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. gud ke Gulgula recipe: आज मां कालरात्रि को लगाएं उनका प्रिय गुड़ से बने गुलगुलों का भोग, ये है इसकी आसान सी रेसिपी

gud ke Gulgula recipe: आज मां कालरात्रि को लगाएं उनका प्रिय गुड़ से बने गुलगुलों का भोग, ये है इसकी आसान सी रेसिपी

आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आज का दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं और उनके मन से मृत्यु के भय को भी दूर करती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आज का दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं और उनके मन से मृत्यु के भय को भी दूर करती हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग अतिप्रिय होता है। आज हम आपको गुड़ के गुलगुले बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे पुराने समय में बच्चों को जन्मदिन और शादी बारात जैसे शुभ मौको पर घरों में बनाया जाता था। माता को चढ़ने वाले पूजापे में आज गुलगुले का भोग लगाया जाता है। तो चलिए जानते है गुड़ और गेहूं के आटे से बनने वाले गुलगुले की रेसिपी।

गुड़ के गुलगुले बनाने के लिए जरुरी सामग्री

गुड़,
गेहूं का आटा,
सौंफ,
बेकिंग पाउडर
इलायची का पाउडर

गुड़ के गुलगुले बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

गुड़ का गुलगुला बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कप पानी में लगभग 50 ग्राम गुड़ डालें और इसे पिघलने दें। अब 2.5 कप आटा लें, उसमें गुड़ का पानी डालें फिर इन्हें एक साथ अच्छी तरह मिक्स करके एक गाढ़ा बैटर तैयार करें।

आप फ्लेवर के लिए इसमें सौंफ और इलायची का पाउडर डाल सकती हैं। साथ ही यदि तिल के बीज मौजूद हैं, तो उसे भी बैटर में मिक्स कर लें। अब इसमें 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और 10 से 15 मिनट के लिए बैटर को साइड में रख दें।

एक पैन को गर्म करें इसमें घी या ग्राउंडनट ऑयल डालें, जब यह पूरी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें तैयार किये गए बैटर की छोटी-छोटी लोई डालें और सभी ओर से गोल्डेन ब्राउन होने तक इसे फ्राई करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...