Happy New Year 2026: आज (1 जनवरी) से नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। देर रात 12 बजे भारत में लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया। गुरुवार सुबह से लोग एक-दूसरे को नया साल शुरू होने की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
Happy New Year 2026: आज (1 जनवरी) से नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। देर रात 12 बजे भारत में लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया। गुरुवार सुबह से लोग एक-दूसरे को नया साल शुरू होने की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश में जारी करते हुए कहा- “नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, में देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
राष्ट्रपति ने आगे कहा, “नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का अवसर भी है। इस नव वर्ष में हम देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें। वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा सशक और उज्वल भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को नव ऊर्जा प्रदान करे।”
नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/GEj29ZxOxd
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2026
पढ़ें :- PM के 'लूट का ATM' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जब हार दिखने लगती है तो पद का मान नहीं रहता
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, “2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥”
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ pic.twitter.com/vMhlHe3fGR
पढ़ें :- Bihar Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यवासियों को दी बधाई, बिहार की गौरवशाली विरासत को किया नमन
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026