1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

वॉरेन एडवर्ड बफेट दुनिया के सबसे सफल निवेशकों और परोपकारी व्यक्तियों में से एक माने जाते हैं। उन्हें दुनिया में 'ओमाहा के ओरेकल' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छह दशकों तक बर्कशायर हैथवे का नेतृत्व किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर निवेशक वॉरेन बफेट ने बीते 48 सालों से पानी नहीं पिया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Warren Buffett: दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट अपनी निवेश रणनीति के साथ-साथ एक अनोखी आदत को लेकर भी चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 96 साल के बफेट पिछले 48 सालों से सादा पानी नहीं पी रहे हैं। उनकी जगह प्यास बुझाने के लिए वह कोका-कोला पीना पसंद करते हैं। यह खुलासा एक पॉडकास्ट में के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक एक बार बफेट को डिनर पर सादा या सोडा वाटर ऑफर किया गया, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन

बफेट की बेटी सूजी बफेट ने भी एक डॉक्यूमेंट्री में उनकी इस आदत का जिक्र किया था। रिपोर्ट के अनुसार, बफेट रोजाना करीब पांच कैन कोका-कोला पीते हैं और उन्हें चेरी कोक खास तौर पर पसंद है। वह मजाक में कहते हैं कि उनका शरीर एक-चौथाई कोका-कोला से बना है।

कोका-कोला से निवेश का रिश्ता

बफेट पहले पेप्सी पीते थे, लेकिन 1985 में एक पड़ोसी से चेरी कोक का सैंपल मिलने के बाद उनकी पसंद बदल गई। 1986 में उन्होंने कोका-कोला को बर्कशायर हैथवे की बैठकों का आधिकारिक पेय घोषित किया। इसके दो साल बाद, 1988 में बर्कशायर हैथवे ने कोका-कोला में बड़ा निवेश किया। कंपनी के करीब 40 करोड़ शेयर खरीदने के लिए लगभग 1.3 अरब डॉलर खर्च किए गए।

डिविडेंड से होती है बड़ी कमाई

कोका-कोला में निवेश से बर्कशायर हैथवे को नियमित डिविडेंड भी मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के 40 करोड़ शेयरों के आधार पर बर्कशायर को सालाना करीब 848 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7,100 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिल रहा है।

बफेट की यह कहानी उनके निवेश के सिद्धांत को भी सामने लाती है—ऐसे कारोबार में पैसा लगाना, जिसे आप अच्छी तरह समझते हों। हालांकि, पानी की जगह कोका-कोला पीना उनकी निजी आदत है; इसे सेहत के लिए सही विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...