1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है मुनक्का खाने से होते हैं कई फायदे

Health Care: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है मुनक्का खाने से होते हैं कई फायदे

मुनक्का तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ,मिनरल्स और फाइबर एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। मुनक्का यानी काली किशमिश खाने में मीठी होती है। मुनक्का को पानी में रातभर भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुनक्का तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ,मिनरल्स और फाइबर एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। मुनक्का यानी काली किशमिश खाने में मीठी होती है। मुनक्का को पानी में रातभर भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वयस्कों के लिए डेली तीन से चार मुनक्के भीगे हुए खाना फायदेमंद हो सकता है। वहीं बच्चों को एक या दो मुनक्का खाना चाहिए।

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं

मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है। जो आंखो के लिए फायदेमंद होते है। विटामिन ए खासतौर से आंखो के लिए फायदेमंद माना जाता है। आंखो की रोशनी बढ़ाने में हेल्प करता है। मुनक्का में पोटैशियम ,मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है।

जो पाचन बो बेहतर करता है। एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मुनक्का की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पाचन के लिए अच्छा होता है।

मुनक्के में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। मुनक्का का सेवन करने से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- जाजमऊ पुराना गंगापुल बंद, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, 13 दिसंबर तक उन्नाव-कानपुर समेत कई मार्गों पर बदला यातायात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...