1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. health care: इसलिए लाफ्टर को कहते हैं बेस्ट मेडिसिन, हंसते रहे और हंसाते रहें

health care: इसलिए लाफ्टर को कहते हैं बेस्ट मेडिसिन, हंसते रहे और हंसाते रहें

हंसने को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। जो जितना हंसता और वो उतना स्वास्थ्य रहता है। एक स्टडी में कहा गया है कि हंसने से कई तरह की हेल्थ समस्याओं को कम किया जासकता है। हाल ही में एक स्टडी के अनुसार हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। खुलकर हंसने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर बनानेमें हेल्प करताहै। जिससे हार्ट फंक्शन बेहतर होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हंसने को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। जो जितना हंसता और वो उतना स्वास्थ्य रहता है। एक स्टडी में कहा गया है कि हंसने से कई तरह की हेल्थ समस्याओं को कम किया जासकता है। हाल ही में एक स्टडी के अनुसार हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। खुलकर हंसने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर बनानेमें हेल्प करताहै। जिससे हार्ट फंक्शन बेहतर होता है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

64 साल की उम्र के 26 उम्र वाले लोगों पर शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। इन पार्टिसिपेंट्स को को दो ग्रुप में बांटा गया। सभी पार्टिसिपेंट्स कोरोनरी आर्टरी डिजीज के मरीज थे। उन पर 12 हफ्तों तक रिसर्च चला। एक ग्रुप ने 12 हफ्ते यानी तीन महीने तक कॉमेडी शो देखा और दूसरे ग्रुप ने इतने ही समय तक एक सीरियस डॉक्यूमेंट्री देखी।

इसके बाद पाया गया कि कॉमेडी शो देखने वाले मरीजों के हंसने से उनके हार्ट का फंक्शन काफी अच्छा हुआ है। डॉक्यूमेंटरी देखने वालों की तुलना में उनका कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन 10 प्रतिशत तक बढ़ गया था। शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी कॉमेडी शो देखने वाले ग्रुप में ज्यादा मिली।

इस रिसर्च टीम का हिस्सा रहे एक प्रोफेसर ने बताया कि अस्पतालों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज के मरीज अक्सर आते रहते हैं। उनमें सूजन और बायोमार्कर पाए जाते हैं। उनकी आर्टरीज में प्लाक जम जाता है, जो बाद में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

ऐसे में अगर हॉस्पिटलों में मरीजों को कॉमेडी शो दिखाने के साथ लाफ्टर थेरेपी या खुश रहने के दूसरे तरीके समझाए जाए या इस्तेमाल में लाए जाए तो काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा। क्योंकि खुश रहना या फिर खुलकर हंसने से दिल की सेहत काफी अच्छी होती है। इसलिए जब जहां मौका मिले हंसते और हंसाते रहना चाहिए।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...