1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health News: कब्ज होने पर सिर्फ दूध पीने फायदेमंद होता है या नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Health News: कब्ज होने पर सिर्फ दूध पीने फायदेमंद होता है या नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कब्ज बेहद आम समस्या है। लेकिन अगर लगातार यह दिक्कत रहें तो शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती हैं। ऐसे में कुछ लोगो का सवाल रहता है कि क्या कब्ज में दूध पीना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कब्ज बेहद आम समस्या है। लेकिन अगर लगातार यह दिक्कत रहें तो शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती हैं। ऐसे में कुछ लोगो का सवाल रहता है कि क्या कब्ज में दूध पीना चाहिए।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

तो हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर किसी को कब्ज की दिक्कत है तो सिर्फ दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं अगर आप दूध में कुछ चीजों को मिक्स करके पीते हैं तो यह फायदेमंद हो सकता है।

पेट साफ करने के लिए अगर दूध में दालचीनी मिलाकर पी जाय तो कब्ज में आराम मिल सकती है। रात में सोने से पहले दूध में दालचीनी मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। आप दूध में दालचीनी के टुकड़े डालकर दूध को गर्म करके पी सकते है।

दूध से सबसे अधिक कैल्शियम की प्राप्ति होती है। कैल्शियम के अलावा इसमें फॉस्फोरस, विटामिन डी और प्रोटीन होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी तत्व है। रोजाना दूध का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस और बोन फ्रेक्चर के जोखिम को कम करता है। स्ट्रेस होता है कम-रात में दूध पीने से सुबह स्ट्रेस फ्री रहने में मदद होता है। दूध में मौजूद एमिनो एसिड कार्टिसोल हार्मोन के लेवल को कम करता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...