'स्वाति जी, अस्पताल गेट पर जाम लगा है, पैदल निकलना दूभर हो रहा है। कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं।' यह सुनकर चौकी इंचार्ज सदर स्वाति चतुर्वेदी (Police Outpost In-charge Swati Chaturvedi) भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल (BJP District President Rajesh Shukla) पर इस कदर भड़क गईं।
सीतापुर। ‘स्वाति जी, अस्पताल गेट पर जाम लगा है, पैदल निकलना दूभर हो रहा है। कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं।’ यह सुनकर चौकी इंचार्ज सदर स्वाति चतुर्वेदी (Police Outpost In-charge Swati Chaturvedi) भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल (BJP District President Rajesh Shukla) पर इस कदर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप मेरा वीडियो बना रहे हैं। आप जाइए मुझे निलंबित करा दीजिए, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।
इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप मेरी बात तो सुनिए, हम आपका वीडियो किसलिए बनाएंगे? समस्या तो बताई ही जाएगी। इसका निदान कराना तो आपका ही काम है। इस पर वह और उग्र हो गईं कहा कि हमारी पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगी है, चौकी इंचार्ज को जाकर बताएं। यह हमारा काम नहीं है। करीब तीस मिनट बातचीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वहां से लौट गए। जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसपी अंकुर अग्रवाल को दी।
गोद में ले जाते दिखे मरीज
अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा के चलते जाम इस कदर लग गई कि एंबुलेंस तक अस्पताल में नहीं पहुंच पाई। तीमारदार मरीज को गोद में लेकर जाते दिखे। अस्पताल आने वाले मरीजों को समस्या हुई। जाम हटाने को भी पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया।
कोतवाली जाकर करें शिकायत
मेरी पत्नी की चेन छीन गई, जब चौकी में शिकायत करने पहुंचे तो वहां बैठी दरोगा स्वाति चतुर्वेदी ने कहा हमारे यहां पोस्टिंग नहीं है आप कोतवाली जाकर बताइए…@dm_sitapur @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup @Uppolice @mlashashank https://t.co/bnofjxG24Z
— दुर्गेश शुक्ल / Durgesh shukla (@durgeshjagran) October 5, 2026
जिला अस्पताल में बेटी के साथ दवा लेनी आईं शास्त्री नगर की अर्चना शुक्ला की किसी ने चेन छीन ली। बताया कि जब वह शिकायत करने अस्पताल चौकी में पहुंची तो वहां मौजूद दारोगा स्वाति चतुर्वेदी (Swati Chaturvedi) ने प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दिया, कहा कोतवाली जाएं।