1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Kenya helicopter crash :  केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत

Kenya helicopter crash :  केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत

  अफ्रीकी देश केन्या में उस समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जब वह सवारियों को लेकर सफारी पर जा रहा था। इस हदसे में 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना केन्या की साम्बुरु काउंटी में हुआ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kenya helicopter crash :  अफ्रीकी देश केन्या में उस समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जब वह सवारियों को लेकर सफारी पर जा रहा था। इस हदसे में 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना केन्या की साम्बुरु काउंटी में हुआ।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

खबरों के अनुसार, मृतकों में इक्वाडोर के खुफिया विभाग के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी (Michele Sensi-Contugi), उनकी पत्नी और 5 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। नीचे गिरते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गया था। बचाव दल ने मलबा और सातों शव बरामद कर लिए हैं।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की। अथॉरिटी के अनुसार, राजधानी नैरोबी (Capital Nairobi) के उत्तर में स्थित साम्बुरु काउंटी (Samburu County) में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:13 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. हादसे का शिकार बने हेलीकॉप्टर ने लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व (Loisaba Wildlife Reserve) से उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक नीचे गिरकर जमीर से टकराकर क्रैश हो गया। वहीं खराब मौसम और घना अंधेरा होने के चलते राहत बचाव कार्य (Relief and rescue operations) में देरी आई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...