HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Hemoglobin: इन चीजों का सेवन करने से बढ़ता है हीमोग्लोबिन, नहीं रहेंगी थकावट, कमजोरी और एनीमियाकी दिक्कत

Hemoglobin: इन चीजों का सेवन करने से बढ़ता है हीमोग्लोबिन, नहीं रहेंगी थकावट, कमजोरी और एनीमियाकी दिक्कत

इसकी कमी के कारण शरीर में एनीमिया हो जाता है। खून की कमी के कारण शरीर में कई दिक्कतें होने लगती है। खराब खाना पीना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से हीमग्लोबिन का जोखिम बढ़ जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हर वक्त थकावट महसूस होती है और पल्स का बढना हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी को दर्शाता है। यह एक प्रोटीन है। जो रेड सेल्स में मौजूद होता है। इसकी मदद से ब्लड में ऑक्सीजन पहुंचती है।

पढ़ें :- Benefits of eating porridge: ब्रेकफास्ट में डेली दलिया खाने मांसपेशियों का निर्माण और पेट के लिए भी होती है फायदेमंद

इसकी कमी के कारण शरीर में एनीमिया हो जाता है। खून की कमी के कारण शरीर में कई दिक्कतें होने लगती है। खराब खाना पीना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से हीमग्लोबिन (Hemoglobin)  का जोखिम बढ़ जाता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे है जिसे पीकर आप अपने शरीर में हीग्लोबिन (Hemoglobin)  के स्तर को बढ़ा सकते है। बीटरुट जूस फायदेमंद होता है। आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी से भरपूर बीटरुट शरीर में टॉक्सिस पदार्थो को बाहर निकालने में समर्थ है।

मिनरल्स से भरपूर चुकंदर शरीर में ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस करता है।इसका जूस बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर काट लें। अब कटे हुए टुकड़ों को ब्लैंडर में डालकर एक गिलास पानी एड कर दें। इसे ब्लैंड करने के बाद इसमें गाजर सेब, और आंवला भी एड कर लें। इससे आपको पोषण मिलेगा।

अमरुद शरीर को पोषण प्रदान करता है।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर हमारे शरीर को संक्रमणों से मुक्त रखता है।

पढ़ें :- Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे

शरीर में कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के अलावा हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)  के लेवल को बढ़ाता है। इसे तैयार करने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाले अमरुद का जूस बनाने के लिए उसे टुकड़ों में काट लें। अब एक कप अमरुद के टुकड़ों और एक कप अनार के दानों को ब्लैंडर में डाले। साथ ही एक कप पानी मिलाएं। जूस तैयार होने के बाद उसमें स्वादानुसार नींबू का रस और शहद मिला लें।

पालक और पाइनएप्पल जूस भी बहुत फायदा करता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। साथ ही संक्रमण को खतरे को कम करता है। इसका जूस बनाने के लिए दो कप पालक को धोकर ब्लैंड कर लें।

अब इसमें दो चम्मच नीबू का रस, एक कप पाइनएप्पल और बैरीज को एड कर सकते है। इसके अलावा एक कप पानी मिलाएं और आइस क्यूब्स डालकर थोड़ी देर ब्लैंड करें। पूरी तरह से तैयार होने के बाद पाइनएप्पल स्लाइज से सजा कर पीएं। इसमें नमक भी डाल सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...