एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हो गई है। यह एक जटिल बीमारी है। शमिता शेट्टी ने इसकी सर्जरी कराई है। क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस बीमारी क्या होती है और इसके लक्षण क्या होते हैं।
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हो गई है। यह एक जटिल बीमारी है। शमिता शेट्टी ने इसकी सर्जरी कराई है। क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस बीमारी क्या होती है और इसके लक्षण क्या होते हैं।
शमिता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इसके बारे में बताती नजर आ रही हैं। डब्लूएचओ के अनुसार एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसममें गर्भाशय के अस्तर के समान ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ जाता है। इससे पेल्विक में बहुत तेज दर्द हो सकता है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Roti Flour : रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
एंडोमेट्रियोसिस की बीमारी किसी महिला के फर्स्ट पीरियड से शुरु हो सकती है। यह मेनोपॉज तक भी रह सकती है। डब्लूएचओ के अनुसार दुनिया में दस प्रतिशत महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस की शिकार होती है।
अगर परिवार में किसी को यह रोग हो तो इसका खतरा अधिक होता है। या फिर अगर किसी को बहुत छोटी उम्र में ही पीरियड शुरु हो गए या बहुत अधिक दिनो तक पीरियड रहता हो या कम दिन तर रहता हो तो यह बीमारी होने का खतरा अधिक होता है।