टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने रिवील किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह तीसरे स्टेज पर हैं। अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लेकर अपने इलाज पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली कीमोथेरेपी कराई थी, जिसके बाद उनके शरीर पर निशान पड़ गये हैं।
Hina Khan third stage cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने रिवील किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह तीसरे स्टेज पर हैं। अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लेकर अपने इलाज पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली कीमोथेरेपी कराई थी, जिसके बाद उनके शरीर पर निशान पड़ गये हैं।
हिना खान (Hina Khan) ने जिस तरह अपनी बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की, उसी तरह वह इलाज के अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। पहली कीमोथेरेपी हो या फिर बाल कटवाना हो, हिना (Hina Khan) के पोस्ट यह साबित कर रहे हैं कि वह कितनी मजबूती से इस फेज का सामना कर रही हैं।
6 जुलाई 2024 को हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। इसमें कहीं वह मिरर सेल्फी ले रही हैं तो कहीं सेल्फी। पिंक टैंक टॉप और शॉर्ट्स के साथ नो-मेकअप में हिना पोज दे रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस के शरीर पर दाग साफ देखे जा सकते हैं, लेकिन उनकी आंखों में चमक जरा भी कम नहीं हुई है। वह उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही हैं और मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
इन तस्वीरों के साथ हिना खान (Hina Khan) ने लिखा, “आप इस फोटो में क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद? ये निशान मेरे हैं, मैं इन्हें प्यार से गले लगाती हूं क्योंकि ये उस प्रगति की पहली निशानी हैं जिसकी मैं हकदार हूं।” हिना खान (Hina Khan) ने आगे कहा, “मेरी आंखों में जो उम्मीद है, वह मेरी आत्मा का रिफ्लेक्शन है, मैं सुरंग के आखिर में रोशनी को लगभग देख सकती हूं। मैं अपनी हीलिंग को होते हुए देख रही हूं और मैं आपके लिए भी प्रार्थना कर रही हूं।”