1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 12 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

12 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- UP DA Hike : योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 –
बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावट एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।
आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1931 – इरफ़ान हबीब – भारतीय इतिहासकार हैं।
1914 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
1919 – विक्रम साराभाई, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1972 – ज्ञानेंद्र पांडेय, भारतीय क्रिकेटर।
1908 – रॉबिन बनर्जी – प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।

12 अगस्त को हुए निधन

पढ़ें :- UP News : एकेटीयू के कुलपति बने प्रो. जेपी पांडेय, एमएमएमयूटी-बलिया विश्वविद्यालय को भी मिले नए कुलपति

1997 – गुलशन कुमार – प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और व्यवसायी थे।
1982 – भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
1993 – दयानंद बांदोदकर – भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1946 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान् थे।
1945 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...